चैनगाड़ा पंचायत प्रखंड मुख्यालय से 7 किलोमीटर उत्तरी क्षेत्र में स्थित है यहाँ की कुल आबादी 8000 है| इसके पूर्व में हेसलपीरी, पाशिम में चकमे, दक्षिण में बाड़े एवं उत्तर में हज़ारीबाग की सीमा है| इस पंचायत का उत्तरी भाग वनो से भरा पड़ा है| यही पंचायत के लोगो की जीविका का मुख्य साधन है| कुछ लोग बाहर के राज्यों में ईंट भटटों में काम करने चले जाते है और वर्षा के दिनो में वापस अपने घर लौट आते है|
यहाँ दो प्राथमिक, एवं एक माध्यमिक विधालय है यहाँ की कुछ आबादी खेती-बारी एवं मज़दूरी कर अपना जीवन यापन करती है यहाँ मुख्यता धान की खेती होती है| सब्जियों में गोभी, टमाटर, पालक, भिंडी आदि उपजाये जाते है कहीं-कहीं पर गेंहूँ और मक्का भी होता है| शिक्षा का स्तर 25 % है| यहाँ के लोग सामान्यता साधारण तौर-तरीके से ही रहते है यह क्षेत्र उग्रवादी गतिविधियों से अछूता नही है समय-समय पर आतंकवादी हमले होते रहते है|