सिंहपुरचल्दा ग्राम पंचायत

 सिंहपुरचल्दा ग्राम पंचायत प्रखण्ड मुख्यालय से 5 कि.मी. की दूरी पर दक्षिण में स्थित है। विन्ध्याचल पर्वत से घिरा यह गाँव लगभग 15वीं सदी में बसाया गया था। पंचायत में नारोन ग्राम आदिवासीबहुल है। पंचायत कुल संख्या 800 तथा अधिकतर लोग खेतीहर मजदूर हैं। पंचायत में शिक्षित व्यक्ति 50 प्रतिशत के लगभग है। बिजली, पानी, व्यवस्था ठीक नहीं है। यहाँ के लोग शांत वातावरण में जीते हैं। फसलें (खरीफ) – मक्का, उडद, सोयाबीन रबी – गेंहूँ, चना, मसूर