Digital Panchayat is a functional and dynamic Digital Platform and working station designed and created for each Panchayat

Balaghat Centre Activity

बालाघाट जिले में डिजिटल पंचायत के शुभारंभ के लिये 25 अप्रेल 2011 को जिला कलेक्टर को वैनगंगा सामुदायिक विकास केंद्र से पत्र भेजकर डिजिटल पंचायत के जिले में शुभारंभ होने के बारे में अवगत कराया गया था। पत्र क्रमांक wsvk/11/12/07 में जिला कलेक्टर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथी के रूप में बुलाया गया था। उक्त पत्र में यह भी बताया गया था, की नई दिल्ली की संस्था डिजिटल एम्पावरमेंट फाउॅंडेषन द्वारा राष्ट्र्ीय स्तर पर 500 पंचायतों को डिजिटल पंचायत बनाने का पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। जिसके अंर्तगत मध्य प्रदेष में बालाघाट जिले की भी चयनित पंचायतों को डिजिटल पंचायत बनाया जायेगा। तथा बालाघाट जिले में इसका शुभारंभ 4 मई 2011 को होगा।

उक्त पत्र के पश्चात 29 अप्रेल 2011 को पत्र क्रमांक वै.सा.वि.के./11.12/    जो जिले की चयनित 25 पंचायतों को भेजा गया तथा इस पत्र में पंचायतों को 5/04/2011 को होने वाले एक दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के लिये आमंत्रित किया गया। ये चयनित पंचायते नि.लि. थीं।
1.भटेरा,2.खैरी,3.कुम्हारी,4.बोदा,5.आवलाझरी,6.भरवेली,7.हीरापुर,8.अमेडा,9.कटंगी,10.लिंगा,11.देवरी,12.जागपुर,13.टवेझरी,14.बघोली,15.कायदी,16.गर्रा,17.रेंगाटोला,18.लेंण्डेझरी,19.माॅंझापुर,20.कोसमी,21.गायखुरी,22.गोंगलई,23.लोहारा,24.हरदोली,25.मानेगाॅंव।
उक्त पत्र में इन पंचायतों के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। तथा इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजीव शर्मा द्वारा डिजिटल पंचायतों का शुभारंभ किया गया। तथा इस कार्यक्रम में डिजिटल एम्पावरमेंट फाउॅंडेषन से श्री ओसामा मंज़र एवं श्री देवेन्द्र भदौरिया भी उपस्थित थे। जिन्होंने सभी गाँवो के प्रतिनिधियों को डिजिटल पंचायत के बारे में जानकारी प्रदान की।

दिनांक 10 मई 2011 को डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेषन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट को पत्र भेजा गया। जिसमें डिजिटल पंचायत केंद्र के लिये जगह प्रदान करने का निवेदन किया गया। ताकि बालाघाट जिले में डिजिटल पंचायत कार्यक्रम सुचारू रूप से चल सके। उक्त पत्र के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट श्री राजीव शर्मा ने बालाघाट में स्थित उद्यान भवन में डिजिटल पंचायत सेंटर चलाने की अनुमति संस्था को दी, तथा पत्र, क्रमांक जि.पं./एसजीएसवाय/आर.सेटी./11.12 में संस्था को उद्योग विभाग से संपर्क कर आगामी कार्यवाही सुनिष्चित करने की बात कही। तथा सहायक संचालक उद्यान विभाग को भी संस्था को उक्त भवन प्रदान करने के लिये बताया गया।

उक्त कार्यवाही के बाद बालाघाट की 25 चयनित पंचायतों को पाँच ग्रुप में बाँटा गया। तथा प्रत्येक गु्रप में पाँच पंचायतों का समावेष किया गया। तथा पाँचों ग्रुप के सरपंचों, सचिवों एवं रोजगार सहायकों को सप्ताह में अलग-अलग दिन डिजिटल पंचायत सेंटर में आकर प्रषिक्षण प्रदान करना सुनिष्चित किया गया। दिनांक 30 मई 2011 को संस्था ने श्री राहुल चटर्जी संपर्क कर, संस्था को डिजिटल पंचायत सेंटर में एम.आई.एस. का प्रषिक्षण देने के लिये प्रिया सॉफ्टवेर प्रदान करने का निवेदन किया।
कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम जनपद पंचायत बालाघाट से जारी पत्र क्र. 1933/ज.प./मनरेगा/11 दिनांक 3/8/11 में डिजिटल पंचायत सेंटर के संचालन के संदर्भ में एक दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित किया जाना सुनिष्चित किया गया। जिसमें सभी चयनित पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं रोजगार सहायकों को बुलाया गया। दिनांक 8/8/11 को हुई उक्त सभा में सभी ग्राम के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।
डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेषन द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2011 को, संस्था को 4 नेटबुक्स प्रदान की गईं। जिससे बालाघाट जिले में डिजिटल पंचायत सेंटर सुचारू रूप से चल सके। जिले की 25 पंचायतों में डिजिटल पंचायत कार्यक्रम के चलने से प्रभावित होकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट ने पत्र क्रमांक जि.पं./डि.जि.पं./मनरेगा/2011 में प्रत्येक जनपद स्तर पर 25 पंचायतों का चयन कर डिजिटल पंचायत बनाने का निर्देष दिया।

जिले के तीन विकासखंडो लालबर्रा,वारासिवनी,बालाघाट की 18 पंचायतों की वेबसाइट बनाई गई गाँव के युवाओं किषोरों एवं किषोरियों को कम्प्युटर सिखाने हेतु गा्रम पंचायत भटेरा के सामुदायिक भवन में डिजिटल पंचायत सेंटर का प्रारंभ किया गया। समस्त डिजिटल पंचायत के प्रतिनिधियों को प्रषिक्षित करने हेतु सप्ताह में तीन दिन 12 बजे से 2 बजे तक डिजिटल पंचायत केंद्र में प्रषिक्षण प्रदान किया गया। सतत् संपर्क में रहने से पंचायत प्रतिनिधियों में से तीन महिला तथा दो पुरूष सरपंचों को दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भेजा गया।
राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा महिला पंचायत प्रतिनिधियों हेतु आयोजित कार्यषाला में तीन डिजिटल पंचायतों की 30 महिला प्रतिनिधियों को कार्यषाला में प्रतिनिधित्व करने हेतु भेजा गया। तथा यहाँ के क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में 30 महिलाओं द्वारा कार्यषाला में भाग लिया गया।

डिजिटल पंचायत सेंटर द्वारा इन्टेल एवं डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेषन के सहयोग से इंन्टेल ईजी स्टेप कम्प्युटर साक्षरता कार्यक्रम सभी डिजिटल पंचायतों में चलाया गया। जिसके तहत 50 बच्चों को कम्प्युटर की षिक्षा प्रदान की गई। बालाघाट जिले में समग्र सवच्छता अभियान के जिला कार्याक्रम समन्वयक श्री अषीम अब्राहम जिला पंचायत द्वारा इन्टेल के ईजी स्टेप कम्प्युटर साक्षरता कार्यक्रम के प्रमाण पत्र सभी बच्चों को प्रदान किये गये। तथा इस कार्यक्रम में उत्कर्ष प्रदर्षन करने वाले बच्चों को इंटरनेट का प्रषिक्षण भी दिया गया। एवं 10 बच्चों की ई-मेल आई डी भी बनाई गई। एवं इसका प्रयोग करना भी सिखाया गया। एवं संस्था द्वारा समय समय पर सभी डिजिटल पंचायतों में कार्यक्रम कर ग्रामीण जनों को कमप्युटर साक्षरता के फायदों के बारे में जानकारी दी गई।

वैनगंगा सामुदायिक विकास केन्द्र संस्था ने मुंबई स्थित संस्था अनाम प्रेम के साथ मिलकर दो डिजिटल पंचायत सेंटरों से 20 बच्चों का चयन किया एवं इन सभी बच्चों को मुंबई एवं गोवा का 10 दिवसीय भ्रमण कराया गया।

गा्रम भटेरा में चलाये जा रहे जैविक क्षि कार्यक्रम के अंतगर्त एक युवा मनोज यादव को चेन्नई स्थित संस्था एम. एस. स्वामीनाथन की एन. वी.ए. फेलोषीप प्रदान की गई।

बालाघाट जिले में संचालित डिजिटल पंचायत सेंटर से प्रेरित होकर संस्था द्वारा आदिवासी बाहुल्य नक्सल प्रभावित जिले मंडला में डब्लू. फॉर. सी. योजना का प्रस्ताव डी.इ.एफ. को प्रेषित किया गया। तथा शीघ्र ही मंडला जिले के जिला पंचायत कार्यालय में डब्लू. फॉर. सी. की स्थापना की जा रही है।

Comments are closed.