इंडिया डेवेलपमेंट आल्टर्नेटिव्स फाउंडेशन, कानपुर ने दिनांक 01 जून 2012 को जिला फतेहपुर के भितौरा ब्लॉक पंचायत क्षेत्र में स्वा० गया प्रसाद सिंह शिक्षा संस्थान, तारापुर स्कूल के प्रबंधक श्री नीरज सिंह के आग्रह पर डिजिटल पंचायत केंद्र खोला गया है क्योंकि यहाँ पर अभी भी आई. सी. टी. के बारे में कम जानकारी है यहाँ पर डिजिटल पंचायत केंद्र खोलने का मकसद पंचायत के लोगों को आई. सी. टी. के बारे में अवगत करना है अतः इस केंद्र को 4 लॅपटॉप दिए गये है जिनके माध्यम से पंचायत प्रधान, सदस्य, और पंचायत के लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे| और इस क्षेत्र की . 10 पंचायतों को यहाँ के प्रधानो के सहयोग से ऑनलाइन किया जाएगा|
अभी 5 जून 2012 और 8 जून 2012 को यू. पी. बोर्ड का रिजल्ट निकला, रिजल्ट देखने के लिए गाँवों के बच्चों को फतेहपुर शहर जाना पड़ता था जो की पंचायत से लगभग 20
किलोमीटर दूर है जिसकी वजह से उनेह रिजल्ट देर से पता लगता था या फिर अगले दिन मालूम होता था, लेकिन इस बार डिजिटल पंचायत केंद्र के खुल जाने से उनेह बाहर नही जाना पड़ा और समय पर रिजल्ट देखने को मिला और यही नही केंद्र पर समय से रिजल्ट देखने पर पंचायत क्षेत्र के बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी काफ़ी खुश थे| डिजिटल पंचायत केंद्र में इस बार करीब 100 बच्चों ने अपना-अपना रिजल्ट देखा और वे सभी प्रसन्न थे|
पंचायत के लोगों को डिजिटल पंचायत केंद्र में होने वाले प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी दी गई, इंडिया डेवेलपमेंट आल्टर्नेटिव्स फाउंडेशन ने डिजिटल पंचायत केंद्र फतेहपुर के लिए कुछ प्रोग्राम बनाएँ है जो की प्रधानो और पंचायत के लोगों के सहयोग से चलाए जाएँगे|
डिजिटल पंचायत केंद्र में चलाए जाने वाले प्रोग्राम:-
- Computer Literacy Programme.
- Community Base Programme.
- Activities Programme.
- Cultural Programme.
- Health Programme.
- Sports Programme.